{"_id":"6aa6a6f1f6bf5e15010349ad","slug":"agrima-singh-and-sarthak-som-won-gold-medals-in-the-under-19-state-junior-major-badminton-tournament-held-in-gorakhpur-noida-news-c-1-noi1095-4719457-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अग्रिमा सिंह और सार्थक सोम ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अग्रिमा सिंह और सार्थक सोम ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी
गोरखरपुर में हुए राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट अंडर-19 का हुआ समापन,
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। गोरखरपुर में बृहस्पतिवार को शुरू हुई राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट अंडर-19 का समापन हो गया है। जिसमें राज्य के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने बालक-बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बालक सिंगल्स, बालिका सिंगल्स, बालक डबल्स में स्वर्ण पदक जीता।
गोरखपुर के धरमपुर स्थित लेविन्स बैडमिंटन अकादमी में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को सभी वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। सुबह 10 बजे से शुरु हुए मुकाबलों बालिका सिंगल्स में नोएडा कि अग्रिमा सिंह ने गोरखपुर की आदित्य यादव को 15-8 और 15-12 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आगरा की दिव्यांशी गौतम को 15-13, 10-15 और 15-13 से हरा कर स्वर्ण जीता। वहीं सार्थक सोम ने बालक सिंगल्स के सेमी फाइनल में मुरादाबाद के देवांग तोमर को 15-11, 15-13 और 15-12 से मात दी। फाइनल में नोएडा के ही अर्नव यादव को 15-7, 8-15 और 15-9 से मात देकर स्वर्ण हासिल किया। वहीं अर्नव को रजत पदक मिला। बालक डबल्स में नोएडा के सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी की जोड़ी ने सेमी फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद के देवांग तोमर और लखनऊ के संस्कार यादव की जोड़ी को 11-15, 15-11 और 16-14 से हराया। वहीं फाइनल मुकाबले में दोनों की जोड़ी ने गोरखपुर के अभिषेक कुशवाह और लखनऊ के शिवम यादव की जोड़ी को 12-15, 15-13 और 19-17 से परास्त कर स्वर्ण जीता। नोएडा की श्रुती चौहान ने बालिका डबल्स के सेमी फाइनल में हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज के साथ मिलकर मेरठ की रुद्राक्षी राणा और नोएडा की स्नेहा मोर्या को 15-7 और 15-7 से मात दी। हालांकि फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की आदित्य यादव और मुरादाबाद की रिद्धिमा सिंह से 16-18 और 9-15 से हारकर उन्हें रजत ही से संतोष करना पड़ा।