Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   agra news sub inspecter bribe

Noida News: मुकदमा लिखने के लिए दरोगा ने लिए 15 हजार, निलंबित

Thu, 25 Sep 2025 05:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:09 AM IST
विज्ञापन
agra news sub inspecter bribe
आगरा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया के कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर के भाई से एकता चाैकी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा ने 15 हजार रुपये रिश्वत ली। आरोप है कि मुकदमा लिखने के लिए रकम ली गई थी। मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से की गई। इसकी जानकारी पर दरोगा रकम वापस कर आया। डीसीपी सिटी ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


गांव बिसैरा कला, ताजगंज निवासी उदय सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया के कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर का कार्य करता है। उनका भाई सत्यपाल जनसेवा केंद्र चलाता है। 2 सितंबर को केंद्र पर मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी। इसकी जानकारी पर पीआरवी पहुंच गई थी। पीड़ित शिकायत करने थाना ताजगंज पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर आया। मामले की जांच एकता पुलिस चाैकी को दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि मुकदमा लिखने के लिए 15 हजार रुपये मांगे गए थे। कहा गया कि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। इसमें दुष्कर्म का आरोप है। बाद में दरोगा विवेक चाैहान ने 15 हजार रुपये लिए। चाैकी प्रभारी ने रकम दरोगा को देने के लिए कहा था। जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की। शिकायत की जानकारी पर दरोगा रकम पूर्व प्रधान के घर दे आया। 14 सितंबर को मुकदमा लिख गया। बाद में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने दरोगा विवेक चाैहान को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed