{"_id":"68fa795f33942d10df0ee156","slug":"agencies-achieved-the-target-of-paddy-procurement-na-news-c-246-1-sknl1023-145748-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एजेंसियों ने धान खरीद का लक्ष्य किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एजेंसियों ने धान खरीद का लक्ष्य किया पूरा
Fri, 24 Oct 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में फसल की तौलाई करते मजदूर। संवाद
- फोटो : राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेल्फी लेते श्रद्धालु व जमा दर्शनार्थियों की भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कम उत्पादन के बावजूद एजेंसियों ने इस साल का धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया। जिले की सभी 13 मंडियों में 6,04,672 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा भंडारण निगम ने छह लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा था।
एक तरफ कृषि विभाग के अधिकारी कह रहे थे कि बारिश की वजह से इस बार प्रति एकड़ धान का उत्पादन 20 प्रतिशत तक कम हुआ है। उधर किसानों का कहना है कि उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों का धान मंडियों में खरीदा जा रहा है। इसलिए बाहर का धान खरीद कर एजेंसियों ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया। किसानों ने चार दिन पहले बॉर्डर पर यूपी व बिहार से आ रहे धान के 150 से ज्यादा वाहन पकड़े भी थे। वहीं एक दिन पहले प्रतापनगर में भी यूपी से आ रहा धान पकड़ा गया।
अब तक जो धान खरीदा गया है उसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2,83,417 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 2,13,801 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 1,07,454 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से 5,42,109 एमटी धान का उठान हो चुका है जो कि कुल खरीद का 89.65 प्रतिशत है। मंडियों में अभी 62,562 एमटी धान उठान के लिए पड़ा है। किसानों के खातों में धान के 1,341 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि व्यासपुर अनाज मंडी में 55,941 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 75,106 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 8,628 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 83,287 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 3,236 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 5,065 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 1,10,473 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 1,12,814 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 57,210 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 49,622 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 11,753 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 31,048 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 489 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाए ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। डीसी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहे जिससे किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

जगाधरी अनाज मंडी में फसल की तौलाई करते मजदूर। संवाद- फोटो : राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेल्फी लेते श्रद्धालु व जमा दर्शनार्थियों की भीड़।