फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After snowfall, harvest affected in Nooh region

ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, गिरदावरी के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Dec 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
After snowfall, harvest affected in Nooh region
पुन्हाना/नूंह। ओलावृष्टि से पिनगवां-पुन्हाना खंड के दो दर्जन से अधिक गावों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरसों की फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। किसानों के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को हुआ है। कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। पिनगवां खंड के गांव शिकरावा, मोहम्मदुर, तेड, सटकपुरी गावों में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान फते मोहम्मद का कहना है कि सरसों की फसल में फूल आ रहा था जो ओलों की वजह से काफी नष्ट हो गया वहीं सरसों की डालियां भी टूट गई है जिनका दोबारा ठीक होना मुश्किल है। बृहस्पतिवार की शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि फसलों पर मुसीबत बनकर टूटी। करीब एक घंटे तक लगातार हुई ओलावृष्टि से खेतों में बोई गई फसल और सब्जी को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान दिनेश असगर, अकबर, शरीफ आदि ने बताया कि ओलावृष्टि से उनकी सरसों की फसल बर्बाद हो गई है। पुन्हाना ब्लॉक में नई, सिंगार, बिछोर, पटाकपुर व अन्य गांव में भी फसल खराब हो गई।
विज्ञापन

मेवात विकास सभा संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अबदुल रशीद और समाजसेवी तौसीफ बिसरू की अगुवाई में पुन्हाना की एसडीएम वैशाली शर्मा को ओलावृष्टि से बर्बाद फसल की गिरदावरी कराकर किसानों की भरपाई करने की मांग की गई है। फसल के नुकसान का आकलन कर नुकसान हुई फसल का किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed