फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After six days of the protest, assurance was given to resolve the problem.

Noida News: धरने के छह दिन बाद समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

Tue, 25 Nov 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
After six days of the protest, assurance was given to resolve the problem.
कासिमाबाद तहसील सभागार में धरनारत अधिवक्ता। संवाद - फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
कासिमाबाद। छह दिन बाद सोमवार को प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया ने दस दिन के अंदर अधिवक्ता के खेत में चल रहे चकरोड को आपसी सहमति से हल निकालने आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं का धरना समाप्त हो गया। हालांकि अधिवक्ताओं ने चेताया कि अगर दस दिन के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बता दें कि नखतपुर गांव के एक अधिवक्ता के खेत में चकरोड बनाने और खेत जोतवाने से आक्रोशित अधिवक्ता बीते छह दिन से धरना दे रहे थे। उधर, वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश यादव ने कहा कि प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया के साथ हुई वार्ता के मुताबिक नखतपुर गांव स्थित अधिवक्ता की भूमि का सीमांकन का कार्य पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में पत्थरगड़ी का कार्य भी करा दिया गया है। खेत के बीच में चल रहे चकरोड को हटाना है। इसको लेकर ग्रामीणों के साथ वार्ता विफल रही है। ऐसे में उन्होंने कम से कम दस दिन का और समय मांगा है। ग्रामीणों के साथ आपसी सहमति बनाकर हल निकाला जाएगा। प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया के साथ संतोषजनक वार्ता होने से सभी अधिवक्ताओं से विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में खेत का सीमांकन और पत्थर गड़ी का कार्य पूर्ण हो गया है। अभी सबसे गंभीर समस्या खेत के अंदर चल रहे चकरोड को हटाना है। इसके लिए तहसील प्रशासन को दस दिनों का समय समाधान निकालने के लिए दिया गया है। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, रमेश कुमार, अनूप सिंह, आदि रहे। उधर, प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया ने बताया कि 10 दिन में समस्या के निस्तारण का समय लिया गया है। जिसके आधार पर अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed