फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After nine years, AOA gets NRI residency maintenance

Noida News: नौ साल बाद एओए को मिला एनआरआई रेजिडेंसी का रखरखाव

Thu, 25 Sep 2025 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:05 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-45 स्थित एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी का मेंटनेंस नौ साल बाद एओए को सौंपा गया। इससे निवासी राहत महसूस कर रहे हैं। एओए अब रखरखाव, कूड़ा निस्तारण और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
After nine years, AOA gets NRI residency maintenance

विस्तार

फोटो है
विज्ञापन

-2016 में पजेशन मिलने के बाद से बिल्डर ही चला रहा था सोसाइटी,

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-45 स्थित एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी का मेंटनेंस नौ साल बाद एओए को हैंडओवर होने से निवासी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। एक अगस्त से एओए यह जिम्मेदारी संभाल रही है। एओए अध्यक्ष मुरलीधर काजा ने बताया कि सोसाइटी में 2016 से लोग रह रहे हैं। पहली एओए दिसंबर 2020 में बनी थी लेकिन रखरखाव बिल्डर के पास ही था। इस बार चौथी एओए बनी है।
इस बार बिल्डर ने रखरखाव का कार्य एओए को सौंप कर दिया है। सोसाइटी में 621 फ्लैट, 20 दुकानें और 21 स्टूडियो अपार्टमेंट हैं। यहां पर करीब 200 फ्लैट की रजिस्ट्री बाकी है।
विज्ञापन

----------
कूड़ा निस्तारण पर काम शुरू
मुरलीधर ने बताया कि सोसाइटी में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए ऑर्डर दिया गया है। पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए डब्ल्यूटीपी में मल्टीग्रेट फिल्टर (एमजीएफ) और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर (एसीएफ) लगाने के लिए फिल्टर खरीदे जा रहे हैं। सिक्योरिटी एजेंसी के साथ मीटिंग की गई है और एक्टिव स्टाफ की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोसाइटी में एसटीपी माइनर रिपेयर की जरूरत है। कंसेट टू ऑपरेटर (सीटीओ) सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है। कुछ फायर उपकरण अधूरे होने की वजह से फायर एनओसी भी नहीं मिली है। सीटीओ और फायर एनओसी लेने के बाद ही एओए को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed