फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After Lucknow, BSP is now preparing for a show of strength in Noida.

Noida News: लखनऊ के बाद अब नोएडा में बसपा के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Tue, 11 Nov 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
After Lucknow, BSP is now preparing for a show of strength in Noida.
छह दिसंबर को आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बड़े कार्यक्रम की तैयारी, राष्ट्रीय महासचिव ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लखनऊ में नौ अक्तूबर को कांशीराम पुण्यतिथि पर हुई महारैली के बाद बसपा अब नोएडा में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। पार्टी आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर छह दिसंबर को सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर बड़ा कार्यक्रम करने की योजना में है, जिसमें छह मंडलों से कार्यकर्ता बुलाए जा सकते हैं।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार शाम और मंगलवार सुबह दो बार प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने टूट-फूट और आवश्यक कामों को लेकर निर्माण निगम और प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिए। मिश्रा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

बसपा नेता अभी कार्यक्रम के बारे में औपचारिक घोषणा से बच रहे हैं, लेकिन कह रहे हैं कि आयोजन बड़ा होगा और अंतिम रूपरेखा हाईकमान की मंजूरी के बाद तय होगी। मायावती लखनऊ में रहेंगी, ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद नोएडा आ सकते हैं। आयोजन में मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं को बुलाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ओम प्रकाश कश्यप, सतवीर नागर, श्रीकृष्ण इंदौरिया, गोविंद भाटी, नरेश उपाध्याय, लखमी सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed