{"_id":"65109642ecd85324550ab474","slug":"after-landing-the-flight-air-india-pilot-came-to-watch-the-race-with-his-two-sons-grnoida-news-c-23-1-noi1091-17828-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ\nफ्लाइट लैंंड कर दो बेटाें संग रेस देखने पहुंचे एयर इंडिया के पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ फ्लाइट लैंंड कर दो बेटाें संग रेस देखने पहुंचे एयर इंडिया के पायलट
विज्ञापन
फ्लाइट लैंंड कर दो बेटाें संग रेस देखने पहुंचे एयर इंडिया के पायलट
- किसी को था रफ्तार का जुनून तो किसी को रोमांच व ग्लैमर खींच लाया
- मोटोजीपी फाइनल मुकाबले में हाउस के साथ दर्शकों का जोश भी रहा फुल
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। बुद्ध सर्किट में रविवार को बड़ी संख्या में लोग मोटोजीपी का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। यहां किसी को रफ्तार का जुनून तो किसी को रोमांच व ग्लैमर खींच लाया। एयर इंडिया के पायलट कैप्टन सिमरन सिंह तो रविवार सुबह आस्ट्रिया की राजधानी वियना से फ्लाइट लेकर लौटे और इसके बाद वह अपने दो बेटों को लेकर मोटोजीपी रेस देखने पहुंच गए। पिता-पुत्र रेस के दौरान काफी रोमांचित थे और रेसर का हौसला बढ़ाते दिखे। मोटोजीपी में न केवल हाउस बल्कि लोगों का जोश भी फुल रहा। देश के कोने-कोने और विदेश से भी लोग फाइनल मुकाबला का रोमांच करीब से देखने पहुंचे। हालांकि यहां आने वाले लोगों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों की संख्या अधिक दिखी। युवतियां भी रेस के रोमांच को देखकर उत्साहित और रेसर का अभिवादन करती दिखीं।
-- -
बच्चे मोटोजीपी का नाम सुनते ही तैयार हो गए
मैं दिल्ली के सरिता विहार में रहता हूं और अपने बेटे एकस और एकम को लेकर मोटोजीपी में फाइनल मुकाबले देखने आया हूं। मुझे रफ्तार और रेस देखने का काफी शौक है। यही कारण है कि मैं पायलट बना हूं। सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के बाद से ही मैंने यहां आने का मन बना लिया था। मैंने घर आकर अपने बच्चों से पूछा तो वह भी फट से तैयार हो गए। मैंने ऑनलाइन टिकट बुक कराया और बुद्ध सर्किट पहुंच गया।
- कैप्टन सिमरन सिंह, पायलट
मैंने पहली बार बाइक रेस देखी है। जब दोस्तों से सुना की ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में इस बार मोटोजीपी का आयोजन हो रहा है। तो यहां आने के लिए टिकट का बंदोबस्त कर लिया। रफ्तार और रोमांच को करीब से देखकर काफी उत्साहित हूं। यहां का माहौल काफी अलग है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
गौरव गंभीर, छात्र फरीदाबाद
मैं ग्रेजुएशन करने के बाद जॉब तलाश रहा हूं। मोटोजीपी का नाम सुनते ही यहां आने का मन करने लगा। दोस्त से बात हुई और यहां आ गया। लेकिन जैसा सोचा था, उससे काफी बेहतर यहां आकर लगा। भविष्य में ऐसा आयोजन होगा तो जरूर देखूंगा।
अंकित सिंह, फरीदाबाद
सचिन पर कमेंट कर चर्चाओं मेें आईं मिथलेश-गीता भी पहुंची
सचिन पर कमेंट कर सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चाओं में रही रबूपुरा निवासी मिथलेश भाटी और उनकी बहन किसान नेता गीता भाटी भी रविवार को मोटोजीपी में पहुंची। मिथलेश भाटी से पूछा गया कि क्या आप भी रेस देखने की शौकीन हैं। मिथलेश ने बताया कि उनके क्षेत्र में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। इसके चलते वह यहां आईं हैं।