{"_id":"65c9448a1ef414d2f904a4b4","slug":"after-haryana-government-up-also-started-work-approach-road-will-be-built-soon-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26070-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हरियाणा सरकार के बाद यूपी ने भी शुरू किया काम, जल्द बनेगी एप्रोच रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हरियाणा सरकार के बाद यूपी ने भी शुरू किया काम, जल्द बनेगी एप्रोच रोड
विज्ञापन
हरियाणा के लिए -- -- -
हरियाणा सरकार के बाद यूपी ने भी शुरू किया काम, जल्द बनेगी एप्रोच रोड
-यूपी सरकार ने जिला प्रशासन को दिए 20 करोड़ रुपये, सोशल इंपेक्टर सर्वे शुरू
-गौतमबुद्ध नगर के अट्टा-गुजरान गांव में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
-हरियाणा सरकार 30 मार्च तक मंझावली पुल को चालू करने का कर रही दावा
मनोज कुमार
ग्रेटर नोएडा। हरियाणा के मंझावली पुल से ग्रेनो को जोड़ने के लिए जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जमीन लेने के लिए सामाजिक समाघात मूल्यांकन सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद एक माह में जमीन अधिग्रहण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन को करीब 20 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। अधिग्रहण करते हुए मुआवजा वितरण किया जाएगा। इस सड़क के बनने के बाद हरियाणा और यूपी में एक घंटे की दूरी घटकर केवल 20 मिनट रह जाएगी।
हरियाणा सरकार की ओर से पुल का काम पूरा हो चुका है। केवल दोनों ओर एप्रोच रोड बनानी है। मंझावली पुल को जोड़ने के लिए यूपी में करीब 1700 मीटर लंबाई में गौतमबुद्ध नगर के किसानों की जमीन आ रही है। इस जमीन के अधिग्रहण में देरी होते देख हरियाणा सरकार ने भी यूपी सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद शासन ने गंभीरता दिखाई और जिला प्रशासन को करीब 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए। धनराशि आने के बाद प्रशासन ने सामाजिक समाघात मूल्यांकन का काम शुरू करा दिया है। करीब पांच जनवरी से यह काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि इसी माह यह काम पूरा करके अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यदि किसान सीधे जमीन विक्रय कर देंगे तो भी उसे लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। यदि किसान अधिग्रहण से जमीन देंगे तो आगे की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो मार्च में रोड पर काम शुरू करने की योजना है।
क्या है मामला
हरियाणा और यूपी को जोड़ने के लिए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 15 अगस्त 2014 को चार लेन पुल का शिलान्यास किया था। पुल का काम पूरा करने के लिए दिसंबर 2019 की डेडलाइन तय की गई थी। हाल ही में हरियाणा सरकार ने काफी तेजी दिखाई है। पुल की अधूरी पड़ी एप्रोच रोड को पूरा करने के लिए शिलान्यास करते हुए सांसद-विधायकों ने फरवरी तक काम पूरा करने और मार्च में आवागमन का दावा किया है। मंझावली पुल का हरियाणा वाला हिस्सा तो तैयार हो जाएगा, लेकिन यूपी के ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 1700 मीटर लंबी एप्रोच रोड को बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण तक नहीं किया गया है। अभी जमीन का अधिग्रहण करने में ही कम से कम नौ माह का समय लगेगा। लोक निर्माण विभाग निविदा निकालेगी। इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम सवा साल का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
हरियाणा बार्डर से यूपी के पुस्ता तक करीब 1700 मीटर लंबी सड़क बनाने के लिए शासन ने राशि जारी कर दी है। प्रशासन ने सामाजिक समाघात मूल्यांकन सर्वे शुरू कर दिया है। जमीन लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
कंचन सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग।