फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   body of a missing domestic help found hanging between two towers

पांच दिन से लापता घरेलू सहायिका का शव दो टावरों के बीच लटका मिला

Wed, 03 Jul 2019 07:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
body of a missing domestic help found hanging between two towers
सेक्टर 76 स्थित सिलिकॉन सिटी में दो टावरों के बीच फंसे शव को निकालने का प्रयास करती एनडीआरएफ की टीम

सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी के दो टावरों की दीवारों के बीच खाली स्थान में 12वीं मंजिल पर एक युवती का शव सड़ी गली हालत में मिला। युवती इसी सोसायटी में घरेलू सहायिका का काम करती थी और 28 जून से लापता थी।

विज्ञापन


बदबू आने के बाद सोसाइटी के निवासी ने पुलिस को सोमवार सुबह सूचना दी। इसके बाद सुबह आठ बजे से पुलिस ने शव निकालने का प्रयास किया। बाद में एनडीआरएफ की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद करीब तीन बजे शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर केबल तार की सहायता से 18वीं मंजिल से दोनों टावरों के खाली स्थान में डाला गया। इसके बाद शव 12वीं मंजिल पर अटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह सी टावर के फ्लैट 1207 में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी जीपी मिश्रा को बदबू आ रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत टावर इंचार्ज से की और सुरक्षा अधिकारियों के साथ 17वीं मंजिल पर गए। वहां से देखा तो सी व डी टावर के एक फुट के गैप में 12वीं मंजिल के पास एक युवती का शव लटका था।

करीब आठ बजे सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को निकालने में कामयाब नही हुुई। इसके बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर 12:30 बजे ऑपरेशन शुरू किया और ढाई घंटे के बाद करीब तीन बजे फ्लैट की दीवार काटकर शव को बाहर निकाला गया।

सोमवार शाम को 19 वर्षीय युवती की पहचान, कटिहार बिहार निवासी सोनामुनी के रूप में हुई है। वह टावर डी में ही रहने वाले इंटीरियर डिजाइनर जयप्रकाश के घर में एक साल से रहकर कर रही थी, लेकिन 28 जून से लापता थी। जयप्रकाश ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से नहीं की थी। सोनामुनी के घरवालों को जानकारी दी गई थी।

सोमवार सुबह जयप्रकाश गुरुग्राम गए थे। दोपहर में उन्हें सोसायटी में शव मिलने की जानकारी हुई तो शाम को वह मोर्चरी पहुंचे और पहचान की। पुलिस के मुताबिक, सोनामुनी के घरवाले बिहार से नोएडा आ रहे हैं।
 

हत्या की आशंका, तार से लटकाया गया गैप में
युवती का शव सी व डी टावर की दीवारों के एक फुट के गैप में फंसा था। सी टावर 16 व डी टावर 18 मंजिला है। सी टावर की छत पर शराब की खाली बोतल, जूती मिलने से पहले तो आशंका जताई जा रही थी कि सी टावर से शव को फेंका गया, लेकिन जब डी टावर की जांच की गई तो 18वीं मंजिल की छत पर एक कमरे का गेट बंद था।

जब उसे खुलवाया गया तो पता चला कि एक पाइप से डिश की केबल बंधी हुई है। केबल से शव को बांधकर नीचे फेंका गया। शव से बंधा हुआ केबल का तार भी मिला है। पुलिस का कहना है कि शव को केबल की तार से लटकाया गया था। शव के फूलने के बाद तार टूट गया।

ऑपरेशन रोप रेस्क्यू से निकाला गया शव
एनडीआरएफ की 45 सदस्यीय टीम 12:30 बजे मौके पर पहुंची। पहले तो गैप के बीच से शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद एनडीआरएफ ने ऑपरेशन रोप रेस्क्यू चलाया। इसके लिए 12वीं मंजिल के दोनों फ्लैट में से एक फ्लैट की दीवार को काटकर शव निकालने की योजना बनाई गई।

सी टावर वाले फ्लैट मालिक ने दीवार काटने से मना कर दिया। डी ब्लॉक वाले फ्लैट मालिक ने हामी भरी, लेकिन शर्त थी कि शव को फ्लैट के रास्ते बाहर नहीं निकाला जाए। एनडीआरएफ ने डी ब्लॉक के फ्लैट की दीवार काटकर शव को बालकनी में रखा और स्ट्रेचर पर रखकर रस्सी के सहारे नीचे उतारा।

21 टावर के 2200 फ्लैट में 470 नौकरानी
सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में 21 टावर हैं। इनमें 2200 फ्लैट हैं। 3 टावर अभी खाली हैं। सिलिकॉन सिटी प्रबंधन के मुताबिक इस सोसाइटी में 470 घरेलू सहायिकाएं काम करने बाहर से आती हैं। जिन्हें सोसायटी की तरफ से कार्ड दिया गया है। कई फ्लैट में घरेलू सहायिका चौबीस घंटे तक रहती हैं।
एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। अभी पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है।
- विमल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed