फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After eight months of complaints, repair work began in the parks.

Noida News: आठ माह की शिकायत के बाद पार्कों में शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Wed, 02 Sep 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
After eight months of complaints, repair work began in the parks.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 के पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर करीब आठ माह से लगातार आवाज उठा रहे आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों के प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पार्कों में मरम्मत और रखरखाव का काम शुरू करा दिया है। काम शुरू होने से सेक्टर के लोगों में खुशी है।
सेक्टर डेल्टा-1 की आरडब्ल्यूए और निवासियों के मुताबिक, पार्कों की समस्याओं को लेकर पिछले करीब आठ माह से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। पार्कों में जरूरी मरम्मत और नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई थी। आरडब्ल्यूए की ओर से लगातार अधिकारियों के समक्ष समस्याएं उठाकर पार्कों की स्थिति सुधारने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए और निवासियों के लगातार प्रयासों के बाद प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद उद्यान विभाग के डीजीएम विजय रावल और वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव ने कार्रवाई करते हुए पार्कों में मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। काम शुरू होने से आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद अब जाकर प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि पार्कों में बाकी जरूरी कार्य भी जल्द पूरे कराए जाएंगे, जिससे उनकी स्थिति में पूरी तरह सुधार हो सके।
पार्कों की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए और निवासी करीब आठ माह से लगातार प्रयास कर रहे थे। अब प्राधिकरण ने शिकायत का संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य शुरू कराया है। इससे सेक्टर के लोगों को काफी राहत मिलेगी-प्रमोद भाटी

काफी समय से पार्क का रखरखाव नहीं हो रहा था, जिसकी वजह से पार्क की हालत खराब थी। काफी प्रयासों के बाद हमारी मांग मानी गई है-पंकज नागर
सेक्टर की समस्याओं को आगे भी उठाते रहेंगे और अपने सेक्टर को बेहतर बनाएंगे। इतने महीनों के प्रयास के बाद पार्क का मरम्मत कार्य शुरू हुआ है-पवन खारी
आरडब्ल्यूए और निवासियों ने लगातार पार्कों की समस्या उठाई। अब काम शुरू होने से लोगों में खुशी है। उम्मीद है कि जल्द पार्कों की स्थिति पूरी तरह बेहतर हो जाएगी-विजय ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed