{"_id":"5fd7c2c08ebc3e433b757960","slug":"after-court-order-fir-registerd-grnoida-news-noi553955772","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई साइबर ठगी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई साइबर ठगी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई साइबर ठगी की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 निवासी मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से 9 माह पहले साइबर ठगों ने दो बार में लगभग 69 हजार रुपये की शॉपिंग की। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कई चक्कर लगाने के बावजूद जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो विवश होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-36 निवासी ओमेंद्र सिंह एक ऑटो कंपनी में क्वालिटी मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2020 को उनके आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से दो बार शॉपिंग की गई। पहले 49,999 रुपये कटे फिर 14 मिनट बाद 18,999 रुपये कटने का मैसेज मिला। उन्होंने इसकी सूचना एच्छर चौकी, बीटा-2 थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस आयुक्त ऑफिस में भी शिकायत दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हारकर कोर्ट से गुहार लगाई।
ठगों ने मुंबई से खरीदा सोना
ओमवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक आदि से पड़ताल की तो पता चला कि आरोपियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से मुंबई में सोने की खरीदारी की है। कंपनी से संपर्क करने पर उन्होंने इस संबंध में जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
बैंक बना रहा रुपया वापसी का दबाव
ओमवीर सिंह ने बताया कि क्रेडिट कार्ड से ठगों ने शॉपिंग की। लॉकडाउन के चलते उन्हें कंपनी से वेतन भी पूरा नहीं मिला लेकिन बैंक लगातार उन पर पूरी रकम जमा करने के लिए दबाव बना रहा है। रकम जमा नहीं कर पाने के कारण बैंक ब्याज लगा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा।