फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After beating with sticks, three people were bitten by a pit bull dog.

Noida News: डंडों से पीटने के बाद पिटबुल कुत्ते से तीन लोगों को कटवाया

Thu, 09 Nov 2023 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
After beating with sticks, three people were bitten by a pit bull dog.
याकूबपुर गांव में वारदात, चाचा-भतीजा समेत तीन घायल, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सड़क पर चलने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने तीन लोगों के साथ डंडों से मारपीट की। इससे भी मन नहीं भरा तो चाचा-भतीजे समेत तीनों को पिटबुल कुत्ते से कटवा दिया। सभी घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कोतवाली फेज-2 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलाहाबास गांव निवासी मोहित शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि मंगलवार रात करीब दस बजे भतीजे तुषार और भाई कमल के साथ याकूबपुर गांव जा रहे थे। तीनों याकूबपुर स्थित ओमवीर भाटी के मकान के सामने पहुंचे, तो वहां हरेंद्र भाटी, दीपक भाटी, आशीष भाटी और एक अन्य युवक आ गए। सभी बगैर किसी बात के तीनों लोगों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद डंडों से पीटा। इसी दौरान आरोपियों ने पिटबुल कुत्ता तीनों पर छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से तीनों जख्मी हो गए। इस दौरान पीड़ितों का परिचित लक्ष्छूराम वहां से गुजर रहा था, उन्होंने अन्य लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि नवनिर्मित सड़क पर चलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर कुत्ता छोड़ दिया। कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण ने याकूबपुर गांव की सड़क बनवाई थी, इसलिए कुछ दबंगों ने गांव की आने जाने वाली सड़क को बांस-बल्ली से बंद कर रखा है। इस सड़क पर चलने को लेकर ही मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed