{"_id":"622bf000ae979028773bca03","slug":"after-24-hours-of-election-results-yogi-government-engaged-in-fulfilling-promises-took-a-step-forward-for-noida-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे बाद ही वादे पूरे करने में जुटी योगी सरकार, नोएडा एयरपोर्ट के लिए बढ़े एक कदम और आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे बाद ही वादे पूरे करने में जुटी योगी सरकार, नोएडा एयरपोर्ट के लिए बढ़े एक कदम और आगे
Sat, 12 Mar 2022 06:27 AM IST
सुशील कुमार
माय सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माय सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:27 AM IST
सार
शासन को कार्ययोजना भेजकर बताया गया है कि एयरपोर्ट क्षेत्र में किस प्रकार एमआरओ का निर्माण किया जाएगा और यह कब तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसी प्रकार रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर का भी पूरा ब्योरा शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे बाद से ही प्रदेश सरकार वादे पूरे करने की दिशा में जुट गई है। शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने तीनों प्राधिकरणों और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) से अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों की कार्ययोजना मांगी है। इसे नियाल ने भेज भी दिया है।
विज्ञापन
नियाल के अधिकारियों ने बताया कि लोक कल्याण संकल्प पत्र में सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में मेंटिनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलिंग (एमआरओ) और रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर बनाने का वादा किया था। इस बाबत मुख्य सचिव की ओर से नियाल से कार्ययोजना मांगी गई थी।
विज्ञापन
शासन को कार्ययोजना भेजकर बताया गया है कि एयरपोर्ट क्षेत्र में किस प्रकार एमआरओ का निर्माण किया जाएगा और यह कब तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसी प्रकार रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर का भी पूरा ब्योरा शासन को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों प्राधिकरणों से भी इस बारे में संकल्प पत्र में किए गए वादे की कार्ययोजना मांगी गई है, जिसे तैयार कर भेजने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, चुनाव से पहले सरकार ने जो संकल्प पत्र घोषित किया था, उसमें सरकार बनने के बाद महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू कराने या उसमें जरूरी फैसले लेने को लेकर वादे किए गए थे। इसी के अंतर्गत जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा कराने के अलावा कुछ नई परियोजनाओं को शुरू कराने के बाबत घोषणा की गई थी। इसमें बताया गया था कि यह परियोजनाएं जनता के हित में होंगी।