फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   afraid of forcly marriage, teenage girl left home

जबरन निकाह के डर से नाबालिग ने छोड़ा घर

Fri, 07 Jun 2019 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
afraid of forcly marriage, teenage girl left home
जबरन निकाह के डर से नाबालिग ने छोड़ा घर
विज्ञापन

दादरी। दिल्ली से हावड़ा रेल मार्ग स्थित मारीपत रेलवे स्टेशन पर बीते बृहस्पतिवार को आरपीएफ ने एक नाबालिग लड़की प्लेटफॉर्म पर घूमती हुई बरामद की है। पूछताछ में बिहार के लखीमपुर सराय निवासी नाबालिग ने जबरन निकाह कराने के डर से घर छोड़ने की बात कही। सूचना देने के बावजूद परिजनों के नहीं आने पर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। आरपीएफ के अनुसार लड़की गुल बसा पुत्री मोहम्मद नौसाद अपने घर से परिजनों के डांटने पर नाराज होकर निकल गई। एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर बीते बृहस्पतिवार की रात नौ बजे ट्रेन के मारीपत रेलवे स्टेशन पर रुकने के कारण उतर गई। जब रात में प्लेटफॉर्म पर बैठी थी तो आरपीएफ ने पूछताछ की जिसमें वह कोई जवाब नहीं दे सकी। दादरी आरपीएफ ने कोतवाली ले जाकर जब लड़की से गहन पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। आरपीएफ उपनिरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि परिजन नाबालिग का निकाह करना चाह रहे थे, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed