फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Afghanistan vs New Zealand Test match cancelled after 26 years and 1114 matches Test cancelled without a ball

AFGvsNZ: रद्द हुआ अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच, क्रिकेट हिस्ट्री में 8वां मौका; इतिहास में दर्ज हुआ ये स्टेडियम

Fri, 13 Sep 2024 04:45 PM IST
Vikas Kumar नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Sep 2024 04:45 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम का नाम भी क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। अव्यवस्था और बारिश के साथ-साथ यह टेस्ट मैच 2548-ए के नाम से जाना जाएगा।
 

विज्ञापन
Afghanistan vs New Zealand Test match cancelled after 26 years and 1114 matches Test cancelled without a ball
ग्रेटर नोएडा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : एएनआई

विस्तार

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का टेस्ट मैच शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। जिसके साथ ही यह मैच टेस्ट क्रिकेट इतिहास का 8वां ऐसा मैच बन गया है, जिसमें एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। ऐसा 26 वर्ष और 1114 टेस्ट मैच के बाद हुआ है। जबकि भारत में पहली बार ऐसा हुआ हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम का नाम भी क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। अव्यवस्था और बारिश के साथ-साथ यह टेस्ट मैच 2548-ए के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना था। जो 9 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही व अव्यवस्थाओं के कारण मैच के पहले दो खेल शुरू नहीं हो सका। उसके बाद बारिश ने अपना काम किया। आखिरी दो दिन लगातार बारिश होती रही। इस कारण मैच रेफरी व अंपायर ने सुबह के समय ही पूरे दिन का खेल रद्द् कर दिया। शुक्रवार को मैच भी रद्द् कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच नहीं होने के बाद भी यहां कई अनचाहे रिकॉर्ड भी बन गए। टेस्ट क्रिकेट इतिहास का यह 8वां मैच बन गया। जो बिना गेंद फेंके रद्द् हुआ। ग्रेटर नोएडा का स्टेडियम टेस्ट स्थल नहीं बन सका, लेकिन उसका नाम इस अनचाही श्रेणी में शामिल हो गया है। सबसे पहले वर्ष 1890 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का टेस्ट मैच बिना गेंद फेंके रद्द् हुआ था। वहीं यह मैच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही और अव्यवस्थाओं के लिए भी जाना जाएगा। पानी निकासी की व्यव्स्था नहीं होने, सुपर सॉपर व कवर्स देरी से मंगवाने आदि स्तर पर प्राधिकरण ने लापरवाही बरती। दोनों टीमें शनिवार को ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन

अब तक केवल एक मैच में हो सका टॉस
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक आठ मैच बिना गेंद फेंके रद्द् हो चुके है, लेकिन इनमें आठ में केवल एक मैच ऐसा है, जिसमें टॉस हो सका था। यह मैच वर्ष 31 दिसंबर, 1970 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबॉर्न ग्राउंड पर खेला गया था। टेस्ट इतिहास का यह 675 वां मैच था। इसमें इंग्लैंड ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन मैच नहीं हो सका।

भारत के 91 साल के इतिहास में पली बार हुआ
भारत ने पहला टेस्ट मैच 15 दिसंबर, 1933 को मुंबई के बॉम्बे जिमखाना क्लब पर इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसमें इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। तब से भारतीय सरजमी पर ऐसा कोई टेस्ट मैच नहीं हुआ, जिसमें एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। 91 वर्ष के इतिहास में पहली बार ग्रेटर नोएडा की जमीं पर ऐसा हुआ।

न्यूजीलैंड श्रीलंका और अफानिस्तान दक्षिण अफ्रीका से खेला मैच
अब अफगानिस्तान टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। जो यूएई में होगी। जबकि न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जो श्रीलंका में होगी। दोनों टीम यहां से सीधा सीरीज खेलने जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed