{"_id":"69f44b822169e3bb6d042c02","slug":"advocate-residing-in-greater-noida-dies-in-road-accident-in-agra-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले अधिवक्ता वरुण नागर की सड़क हादसे में मौत, आगरा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले अधिवक्ता वरुण नागर की सड़क हादसे में मौत, आगरा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Fri, 01 May 2026 12:13 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 01 May 2026 12:13 PM IST
सार
जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर बार से जुड़े अधिवक्ता की मौत से जिले के अधिवक्ताओं ने अपना शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
वरुण नागर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गुरुवार रात को हुए एक सड़क हादसे में ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक अधिवक्ता की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरुण नागर के रूप में हुई है। जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर बार से जुड़े अधिवक्ता की मौत से जिले के अधिवक्ताओं ने अपना शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बार के सचिव शोभाराम चंदेला ने बताया कि डेरीन गांव में रहने वाले अधिवक्ता वरुण नागर (32) अपने परिवार के परिचित युवकों के साथ गुरुवार को आगरा घूमने के लिए गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय आगरा में रस्ते में लघु शंका के लिए कार से उतरे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ मौजूद युवक कार में थे। जिससे उन्हें कोई चोट नहीं आई। जानकारी होने पर उनके साथ मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव ग्रेटर नोएडा लाया गया है। वरुण अपने पीछे पत्नी दो बच्चों को छोड़ गए हैं। अधिवक्ता के निधन से परिवार के लोगों के साथ अधिवक्ताओं में गम का माहौल है।
विज्ञापन