फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advocate assaulted, case against 5 including 3 patwaris

अधिवक्ता से मारपीट, 3 पटवारियों समेत 5 पर केस

Fri, 27 Nov 2020 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Advocate assaulted, case against 5 including 3 patwaris
अधिवक्ता से मारपीट, 3 पटवारियों समेत 5 पर केस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मुआवजे की फाइल पर रिपोर्ट लगवाने गए अधिवक्ता से मारपीट की गई, 3 पटवारियों सहित 5 लोगों पर मोबाइल व दस हजार रुपये भी छीनने का आरोप है। इसके विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने 3 नामजद पटवारी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सूरजपुर स्थित सिविल कोर्ट में अधिवक्ता मोहित भाटी का कहना है कि वह 26 नवंबर को मुआवजे की फाइल पर रिपोर्ट लगवाने सदर तहसील गए थे। आरोप है कि पटवारी परवेश ने रिपोर्ट लगाने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। अधिवक्ता के परिचय देने पर पटवारी भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद गालीगलौज करते हुए अधिवक्ता को खींचकर कमरे में ले गए और फिर मारपीट की। वहां मौजूद पटवारी अमित, सुनील के अलावा दो अन्य लोग भी मारपीट करने वालों में शामिल थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पटवारी परवेश, अमित, सुनील व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed