फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advocate alleges process is being done for trafficking of Seema's children.

Noida News: अधिवक्ता का आरोप सीमा के बच्चों की तस्करी के लिए हो रही प्रक्रिया

Thu, 13 Jun 2024 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Advocate alleges process is being done for trafficking of Seema's children.
अधिवक्ता का आरोप सीमा के बच्चों की तस्करी के लिए हो रही प्रक्रिया
विज्ञापन

रबूपुरा (संवाद)। पाकिस्तान से आकर रबूपुरा में रह रही सीमा के बच्चों को ले जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया जानबूझकर शुरू की गई है, जिससे सीमा के साथ आए बच्चों खासकर तीनों बेटियों को मानव तस्करी के जरिए विदेशों में बेचा जा सके। यह आरोप सचिन और सीमा हैदर के अधिवक्ता एपी सिंह ने लगाए हैं। उन्होंने कहा, भारत के कुछ लोगों को इस कार्रवाई में स्पेशल अटॉर्नी लेटर देकर शामिल करके, विभिन्न अदालतों में केस डालकर सीमा का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता सारिम बर्नी की ट्रस्ट भी इसमें शामिल है। इस षडयंत्र में बसत अली खान, हमैरा नाज़ और अन्य शामिल हैं। इन लोगों ने पाकिस्तानी फैमिली कोर्ट जिला ईस्ट कराची में भी फर्जी कागज देकर इसी तरह अन्य लड़कियों को गोद लिया था और बाद में बेच दिया था। उन्होंने कहा कि बर्नी इंटरनेशनल ट्रस्ट जैसे संगठनों व बाहर के साजिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed