फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advertisement created by creating a fake website in the name of Indian Coast Guard

Noida News: भारतीय तट रक्षक के नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर विज्ञापन निकाला

Thu, 14 Mar 2024 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Advertisement created by creating a fake website in the name of Indian Coast Guard
भारतीय तट रक्षक के नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर विज्ञापन निकाला
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, पुलिस और साइबर सेल कर रही मामले की जांच


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) कार्यालय के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर जालसाजों ने सहायक कमांडेंट (सर्विसमैन) की नौकरी का विज्ञापन निकाल दिया। मामला संज्ञान में आने पर भारतीय तट रक्षक बल के अधिकारियों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।


भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक सशस्त्र बल है। यह भारतीय समुद्र सीमा की सुरक्षा करता है। भारतीय तटरक्षक का मुख्यालय दिल्ली में जबकि भर्ती निदेशालय का कार्यालय नोएडा सेक्टर-62 में है। भारतीय तटरक्षक के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संचालन सीडैक (पुणे) करता है। इसके लिए भारतीय तटरक्षक की एक वेबसाइट बनी हुई। वेबसाइट से भारतीय तट रक्षक नए विज्ञापन प्रकाशित करने और आवेदन आमंत्रित करने का काम करता है। प्रवेशपत्र और परीक्षा परिणाम का भी इसी पर जारी होता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों आईसीजी से मिलती-जुलती वेबसाइट पर सहायक कमांडेंट (सर्विसमैन) की भर्ती का विज्ञापन साइबर जालसाजों ने निकाल दिया, जबकि आईसीजी की ओर से ऐसी कोई भर्ती के लिए विज्ञापन नहीं दिया गया था। मामले की आंतरिक जांच की गई और आईसीजी और सीडैक पुणे के बीच बातचीत के बाद फर्जीवाड़े का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed