{"_id":"6a4d01c54ab1113e050d99ca","slug":"advance-claim-service-launched-on-epfo-others-awaited-noida-news-c-1-noi1095-4475737-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईपीएफओ में एडवांस क्लेम सेवा शुरू, अन्य का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईपीएफओ में एडवांस क्लेम सेवा शुरू, अन्य का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ईपीएफओ में एडवांस क्लेम सेवा शुरू, अन्य का इंतजार
-सिस्टम अपग्रेड के कारण कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ऑनलाइन सेवाएं सिस्टम अपग्रेड के बाद धीरे -धीरे सामान्य हो रही हैं। पिछले 11 दिनों से ईपीएफओ की ऑनलाइन पीएफ निकालने के लिए आवेदन नहीं हो पा रहे थे। इससे पीएफ खाताधारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल ईपीएफओ में एडवांस क्लेम की सेवा शुरू होने से खाताधारकों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, पीएफ ट्रांसफर समेत अन्य ऑनलाइन सेवाओं के खाताधारकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिस्टम अपग्रेड के कारण कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अब सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। जिन सदस्यों को एडवांस क्लेम की आवश्यकता है, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बाकी सेवाओं को भी तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के साथ शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, सभी खाताधारकों को अभी पूरी राहत नहीं मिली है। सेक्टर-73 निवासी सुनील ने बताया कि उन्हें अपना पीएफ ट्रांसफर कराना है, लेकिन यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं होने से उनका काम अटका हुआ है।
कोट
ईपीएफओ में एडवांस क्लेम की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे फिलहाल खाताधारकों को थोड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही पीएफ की अन्य सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी।
- सुयश पांडे- क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम