फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Adulteration found in paneer, kalakand and chutney, penalty imposed

Noida News: पनीर, कलाकंद और चटनी में मिली मिलावट, जुर्माना

Tue, 18 Nov 2025 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Adulteration found in paneer, kalakand and chutney, penalty imposed
एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने छह मिलावटखोरों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन

------------
17.10 लाख रुपये वसूले जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन की कोर्ट ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के 6 मामलों में दुकानदारों पर 17.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इन दुकानों के पनीर, कलाकंद व चटनी आदि खाद्य पदार्थों में मिलावट मिली थी। कुछ दुकानों पर साफ सफाई नहीं मिली थी। इन सभी को अब जुर्माना भरना होगा। कोर्ट ने 30 दिन में जुर्माना धनराशि जमा करने का आदेश दिया है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अप्रैल, 2024 दनकौर सिरसा से सुनील कुमार निवासी सिकंदराबाद की दुकान से कलाकंद का नमूना लिया गया तो स्टार्च की मिलावट मिली। स्टार्च में मात्रा बढ़ाने के लिए रवा या मैदा की मिलावट की जाती है। सुनील पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, 13 फरवरी, 2025 को सेक्टर-78 स्थित महागुन मार्ट में प्रशांत शर्मा निवासी अलीगढ़ की दुकान से चटनी का नमूना लिया गया था जो मानकों पर खरी नहीं उतरी। प्रशांत की दुकान से लिया गया पनीर का नमूना भी मानकों पर फेल हो गया। दोनों मामलों में दुकानदार पर 4.60-4.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सितंबर, 2021 में जेवर के मोहल्ला टंकी वाला में आसिफ कुरैशी की मीट की दुकान में गंदगी मिली। साथ ही, दुकान पंजीकृत नहीं थी। दुकानदार पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। 25 अप्रैल, 2022 को सेक्टर स्वर्ण नगरी में विकास शर्मा की दुकान की कैंटीन की जांच की गई। इस दौरान दुकान का पंजीकरण नहीं मिला और गंदगी भी मिली। दुकानदार पर 1.50 लाख का जुर्माना लगाया गया। अफसरों ने बताया कि जारचा के योगेश का किराना स्टोर है। 23 अप्रैल 2022 को यहां से मैदा का नमूना लिया गया था जो मानकों पर फेल हो गया। योगेश पर 4.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी को 30 दिन के अंदर जुर्माना जमा करना होगा।
विज्ञापन

---------
सात माह में 107 मामलों में 2.95 करोड़ का जुर्माना

एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने पिछले सात माह में 107 मामलों में कुल 2.95 करोड़ का जुर्माना लगाया है। सबसे अधिक पनीर के 15 केस में 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि दूध मानकों पर फेल होने के 12 केस में 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड, सुपारी एंड पान, नमक, चाय, मिठाई मसालों में मिलावट मिलने पर भी जुर्माना लगाया गया है। अन्य खाद्य पदार्थों के 30 मामलों में 44.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed