फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Admissions of English, Political Science, Economics, BA programs closed in many colleges

Noida News: कई कॉलेजों मे अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, बीए प्रोग्राम के दाखिले बंद

Sat, 05 Aug 2023 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Admissions of English, Political Science, Economics, BA programs closed in many colleges
-10 अगस्त को जारी होने वाली दूसरी सीट आवंटन सूची में दाखिले की संभावना हुई सीमित
विज्ञापन

-साइंस, व कुछ अन्य कोर्सेज में ही सीमित संख्या में सीटें बचेंगी
-शनिवार को कॉलेजों में दाखिले मंजूर करने का अंतिम दिन रहा

-पहले राउंड के दाखिले की फीस जमा कराने का अंतिम दिन आज

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज की पहली सीट आवंटन सूची में ही करीब 80 फीसदी सीटें भर गई हैं। कई कॉलेजों में अंग्रेजी ऑनर्स, राजनीति विज्ञान ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, हिंदी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स जैसे कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए हैं। इस तरह 10 अगस्त को जारी होने वाली दूसरी सीट आवंटन सूची में दाखिले की संभावनाएं काफी कम हो गई है। अब कॉलेजों में साइंस व कुछ अन्य कोर्सेज में ही सीमित सीटें बची है। कई कॉलेजों में कुल सीटों से अधिक दाखिले हो गए हैं। इससे इन कॉलेजों में सीटें खाली होने की उम्मीद कम है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली सीट आवंटन सूची के तहत स्नातक की 71 हजार सीटों के लिए 85853 सीटें आवंटित की थीं। दाखिले के लिए छात्रों को तीन दिन का समय दिया गया। जबकि शनिवार को कॉलेजों के पास दाखिले मंजूर करने का अंतिम दिन था। कॉलेजों से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो दूसरी मेरिट में दाखिले की संभावना सीमित नजर आ रही है। कई कोर्सेज तो ऐसे हैं, जिनमें सीटें खाली होने पर भी दाखिला नहीं हो सकेगा क्योंकि डीयू के निर्देशानुसार कॉलेजों ने 20 फीसदी अधिक दाखिले किए हैं। राजधानी कॉलेज में कुल 1194 सीटें हैं जिन पर 1208 दाखिले हो गए हैं। इनमें से 717 ने फीस जमा करा दी है। अभी रविवार को फीस जमा कराने का अंतिम दिन है। ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी ने बताया कि अधिकतर प्रमुख कोर्सेज पहली सूची में ही बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

इनमें बीकॉम ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स, हिंदी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स, राजनीति विज्ञान ऑनर्स, मैथमेटिक्स ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, बीएससी फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रानिक शामिल हैं। संस्कृत ऑनर्स भी अगली सूची तक बंद होने की संभावना है। इसमें 57 सीटों पर 36 दाखिले हो चुके हैं। आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश द्विवेदी ने बताया कि उनके यहां पहली सूची में 1109 ने आवेदन किया। इनमें से शनिवार तक 705 ने दाखिला ले लिया जबकि 355 को दाखिले की मंजूरी दे दी गई। 49 छात्रों के आवेदन को अलग-अलग कारणों से स्वीकार नहीं किया गया। हमारे यहां साइकोलॉजी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के दाखिले बंद हो गए हैं। साइकोलॉजी में तो 57 सीटों के लिए 42 ने फीस जमा करा दी और 22 को शनिवार को मंजूर किया गया और उन्हें अब फीस जमा करानी है। इतिहास के दो सेक्शन हैं, जिनमें 56-56 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 78 फीस जमा करा चुके हैं और 42 को मंजूरी दे दी गई है और इनका फीस जमा कराना बाकी है। वह कहते हैं कि बहुत कम चांस है कि छात्र दूसरी सूची में अपनी सीट को छोड़ेगा। रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मनोज खन्ना ने बताया कि उनके यहां बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, इतिहास, राजनीति शास्त्र, बीए प्रोग्राम, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, सांख्यिकी के दाखिले पहली सूची के बाद ही बंद हो गए हैं। उनके यहां करीब 2000 छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से शनिवार तक 1300 ने फीस का भुगतान कर दिया और लगभग 650 ने अभी फीस जमा करानी है। इस तरह से उनके यहां लगभग सभी कोर्सेज की सीटें फुल हो गए हैं।

------------
फीस जमा कराने का अंतिम दिन आज

डीयू में पहली सीट आवंटन सूची के तहत रविवार को फीस जमा कराने का अंतिम दिन है। यदि रविवार शाम पांच बजे तक फीस जमा नहीं कराई तो दाखिला स्वीकार कर लेने के बाद भी दाखिला नहीं मिलेगा। प्रशासन की सलाह है कि जिन्होंने अब तक फीस का भुगतान नहीं किया है वह दाखिला पक्का करने के लिए अंतिम समय से पहले छात्र फीस का भुगतान जरूर कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed