{"_id":"6991f0e9c5616c58cb076827","slug":"admissions-are-also-increasing-in-nios-from-class-1st-to-8th-grnoida-news-c-1-noi1095-3954231-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनआईओएस में कक्षा पहली से आठवीं में भी बढ़ रहे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनआईओएस में कक्षा पहली से आठवीं में भी बढ़ रहे दाखिले
विज्ञापन
वैकल्पिक और लचीली शिक्षा प्रणाली की वजह से बढ़ रहे एडमिशन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के अभ्यर्थी अब शिक्षा के महत्व को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में केवल 10वीं और 12वीं नहीं बल्कि कक्षा पहली से आठवीं में भी दाखिले बढ़े हैं।
आंकड़ों के अनुसार 2023 में कक्षा 1 से 8 तक कुल 2,929 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। 2024 में यह संख्या बढ़कर 3,322 हो गई। यानी एक साल में 393 विद्यार्थियों की बढ़ोतरी हुई। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि वैकल्पिक और लचीली शिक्षा प्रणाली के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। 2025 में 8,65 दाखिले दर्ज हो चुके हैं। संबंधित अधिकारियों के अनुसार अंतिम आंकड़ा जोड़ना अभी बाकी है।
संस्थान का कहना है कि एनआईओएस की शिक्षा प्रणाली ऐसे अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो किसी कारणवश नियमित विद्यालयों में पढ़ाई जारी नहीं रख पाते या जिन्हें समय व विषय चयन में लचीलापन चाहिए।
विज्ञापन
ये हैं आंकड़े
वर्ष दाखिले
2023- 2929
2024- 3322
2025- 865
(नोट : 2025 में हुए दाखिले के अंतिम आंकड़े अभी जोड़े जाने हैं।)