फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration could not take Georger building of tehsil in three years

Noida News: तीन साल में तहसील की जर्जर बिल्डिंग को नहीं गिरा सका प्रशासन

Tue, 19 Aug 2025 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Administration could not take Georger building of tehsil in three years
दादरी तहसील की बार ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, 9 साल से खाली है बिल्डिंग
विज्ञापन


अक्तूबर, 2022 में प्रशासन ने बिल्डिंग को तोड़ने के लिए शासन को भेजा था प्रस्ताव
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा।
जिला प्रशासन तीन साल में दादरी तहसील की जर्जर बिल्डिंग को नहीं गिरा सका है। बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है और कभी भी गिर सकती है। ऐसे में सोमवार को दादरी बार एसोसिएशन ने एडीएम के नाम ज्ञापन देकर तत्काल बिल्डिंग को गिराने की मांग की है ताकि हादसे की आशंका को खत्म किया जा सके। वहीं, प्रशासन का कहना है कि जल्द ही बिल्डिंग को गिराया जाएगा।

दादरी तहसील का नया भवन वर्ष 2016 में बन गया था जिसके बाद पुरानी बिल्डिंग को खाली कर दिया गया। अब ये काफी जर्जर हो चुकी है।बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जर्जर भवन के पास काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायत के बाद भी बिल्डिंग को गिराया नहीं जा रहा है। बिल्डिंग में लावारिस मवेशी भी बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

----------------
दादरी तहसील की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर जारी किया गया है। कंपनी का चयन होने के बाद बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू होगा। जल्द ही सभी प्रक्रिया को पूरी कर कंपनी को जिम्मेदारी दी जाएगी। -मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article