फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aditya set an example by winning gold in the International Science Olympiad

Noida News: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण जीतकर आदित्य ने पेश की मिसाल

Mon, 15 Jul 2024 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Aditya set an example by winning gold in the International Science Olympiad
-जापान, मलयेशिया समेत कई देशों में लहरा चुके हैं भारत का परचम
विज्ञापन

-पीतमपुरा स्थित डीएल डीएवी मॉडल स्कूल से कर चुके हैं पढ़ाई
-जेईई एडवांस 2024 में ऑल इंडिया में दूसरी रैंक की है हासिल

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मन में लगन हो और कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के आदित्य की, जो कई अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड स्वर्ण पदक जीत कर विश्व पटल पर भारत का परचम लहरा रहे हैं। उनकी उपलब्धियां यहीं नहीं रुकतीं, उन्होंने हाल ही में जेईई एडवांस 2024 में ऑल इंडिया में दूसरीं रैंक हासिल की है। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।
दिल्ली के पीतमपुरा स्थित डीएल डीएवी मॉडल स्कूल से पढ़ाई कर चुके आदित्य ने वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2023 में जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड में फिर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा वर्ष 2024 में मलेशिया में आयोजित एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में कांस्य पदक प्राप्त किया। चेक रिपब्लिक में आयोजित फिजिक्स से जुड़ी प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

एशियन पेसिफिक मैथमेटिक्स ओलंपियाड में वर्ष 2022 और 2023 में कांस्य पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया। इसके अलावा वह वर्ष 2021 में दिल्ली में हुई मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा में टॉप कर चुके हैं। जबकि हैदराबाद में वर्ष 2019 में हुई विद्यार्थी विज्ञान मंथन में उन्होंने राष्ट्रीय रैंक हासिल की थी। मंगोलिया के उलानबटार में वर्ष 2023 में आयोजित एशियाई भौतिकी ओलंपियाड में रजत पदक जीता। उन्होंने जेईई एडवांस्ड 2024 में ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है, जबकि उसी में भौतिकी और गणित में भी पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञान व गणित के प्रति जनूनी हैं आदित्य
आदित्य कहते हैं कि मेरी यह शुरूआत विज्ञान और गणित के प्रति गहरे जुनून के साथ शुरू हुई। इसने मुझे कड़ी मेहनत करने और अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया है। ओलंपियाड में हिस्सा लेना न केवल चुनौतीपूर्ण रहा, बल्कि इससे मुझे फायदा भी मिला। इन अनुभवों ने मुझे दृढ़ता, अनुशासन और निरंतर सीखने का मूल्य सिखाया है। उनकी इस यात्रा में कोचिंग संस्थान फिट्जी का भी भूमिका रही है। अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय वह आईआईटी दिल्ली में पढऩे वाली अपनी बहन लावण्या, अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। वह कहते हैं कि उनका प्रोत्साहन मेरी सफलता में सहायक रहा है।

-----------
बेटे की उपलब्धियों पर गर्व है : पवन कुमार

आदित्य के पिता पवन कुमार कहते हैं कि विभिन्न ओलंपियाड के साथ-साथ जेईई एडवांस 2024 में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हमें बेहद गर्व है। हर माता-पिता की तरह हमने भी अपने बेटे के देश को गौरवान्वित करने का सपना देखा था। विज्ञान और गणित के क्षेत्र में उसकी उपलब्धियों को देखकर मन खुश होता है। प्रतिष्ठित प्लेटफार्मों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते और कई पुरस्कार लाते देखना हमारे परिवार और देश के लिए बहुत गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed