फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Adani data center connection work started, supply will be in November

Noida News: अदानी डाटा सेंटर के कनेक्शन का काम शुरू, नवंबर में होगी सप्लाई

Sun, 10 Sep 2023 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Adani data center connection work started, supply will be in November
अदानी डाटा सेंटर के कनेक्शन का काम शुरू, नवंबर में होगी सप्लाई
विज्ञापन





माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले के सबसे बड़े अदानी डाटा सेंटर को कनेक्शन के बाद बिजली सप्लाई देने के लिए विद्युत निगम ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि नवंबर तक लाइन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-62 में अदानी का डाटा सेंटर बन रहा है। इस डाटा सेंटर को जिले का सबसे बड़ा बिजली कनेक्शन 132 केवी का स्वीकृत किया गया है। सेक्टर-66 बिजली उपकेंद्र से सेक्टर-62 अदानी डाटा सेंटर को सप्लाई देने के लिए लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मोनोपाल पर यह लाइन बनाई जा रही है। इस लाइन की लंबाई करीब चार किलोमीटर है। सेक्टर-62 के 220 केवीए के बिजली उपकेंद्र से भी डाटा सेंटर को सप्लाई देने के लिए लाइन का कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि किसी एक लाइन में दिक्कत आने पर दूसरी लाइन से तुरंत सप्लाई दी जा सके। दूसरी लाइन की दूरी करीब ढाई किलोमीटर है। जिले में दूसरा सबसे बड़ा कनेक्शन फेस-दो में सैंमसंग को दिया गया है। सैंमसंग को करीब 80 केवी का कनेक्शन दिया गया था।
विज्ञापन


अडानी डाटा सेंटर को सप्लाई देने के लिए मोनोपोल पर हाईटेंशन लाइन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। संभावना है कि नंवबर तक लाइन बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed