फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action will be taken if elections are held before February 15th.

Noida News: 15 फरवरी से पूर्व चुनाव कराया तो होगी कार्रवाई

Mon, 03 Nov 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if elections are held before February 15th.
मथुरा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश के चलते बार एसोसिएशन का चुनाव कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ताओं की मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 फरवरी से पहले चुनाव कराए तो बार एसोसिएशन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बार चुनाव को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश से संभावित प्रत्याशियों और विरोध करने वाले अधिवक्ताओं की मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चेयरमैन, एल्डर्स कमेटी व सभी जिला एवं तहसील बार एसोसिएशन को संबोधित कर लिखे गए पत्र में कहा है कि 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के मध्य चुनाव नहीं कराया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में प्राप्त विभिन्न शिकायतों से ज्ञात हो रहा है कि एल्डर्स कमेटी द्वारा मॉडल बाइलॉज के नियमों के परे जाकर मनमाने ढंग से 15 नवंबर 2025 से पूर्व चुनाव कराए जाने का आदेश पारित किया जा रहा है, जबकि मॉडल बायलॉज के नियम 18 में चुनाव संपादित किए जाने का प्रावधान है। बार काउंसिल ने आदेश में कहा है कि पुनः निर्देशित किया जाता है कि 15 नवंबर से 15 फरवरी 2026 के मध्य किसी बार संघ का चुनाव सम्पन्न नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि बार काउंसिल का स्पष्ट आदेश है कि 15 फरवरी 2026 से पूर्व चुनाव नहीं कराया जाए। उसके आदेश का खिलाफ जाने का मतलब आदेश की अवहेलना होगी। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया को जल्द आख्या भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed