फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action should be taken against those who throw garbage in the plot

Noida News: खाली प्लॉट पर डंपर भर फेंका गया कूड़ा, कार्रवाई की मांग

Fri, 13 Feb 2026 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who throw garbage in the plot
फोटो ---
विज्ञापन


-सेक्टर 150 में सड़क किनारे फेंके गए कूड़े को लेकर प्राधिकरण से की शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक साथ करीब तीन डंपरों ने सेक्टर 150 में खाली पड़े प्लॉट पर कूड़ा डाल दिया। इस मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की है।


सेक्टर 150 स्थित एस गोल्फशायर सोसाइटी निवासी वीके गौतम ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने फ्लैट से देखा तो महागुण मिडोज और एटीएस सोसाइटी को जोड़ने वाली सड़क किनारे खाली पड़े प्लॉट पर बाहर से सुबह करीब 11:30 बजे कूड़े से भरे डंपर दिखाई दिए। उनमें भरा कई टन कूड़ा खाली प्लॉट पर डाल दिया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े कूड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस खाली प्लॉट पर डलने वाले कूड़े से सोसाइटी में रह रहे लोगों को दुर्गंध समेत तमाम प्रकार की बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इस मामले को लेकर वीके गौतम ने नोएडा प्राधिकरण को भी पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच कराई जाए और यहां पर डाले गए कूड़े को हटाया जाए।
विज्ञापन

-----
ऋषभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed