फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   action on illegal construction

अवैध निर्माण पर कार्रवाई

Fri, 14 Jan 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
action on illegal construction
तावडू। उपमंडल के ग्वारका, ढ़ीढारा और सहसोला में शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों व अवैध निर्माण को जेसीबी मशीनों की सहायता से विशेष अभियान चलाकर हटाने की कार्रवाई की। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी करना चाहा लेकिन भारी पुलिस बल को देखते हुए उनका विरोध कम हो गया।
विज्ञापन

इस विशेष अभियान के लिए तावडू नायब तहसीलदार कंवरलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिनके नेतृत्व में शुक्रवार के दिन उपमंडल के गांव सहसोला, ढ़ीढारा व नगर के बाईपास तिराहे पर गवारका गांव के प्रतिबंधित राजस्व क्षेत्र पर अवैध निर्माण पर जमकर तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब साढ़े 5 एकड़ में बिना प्रशासन की अनुमति से अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों में कई चारदीवारी, डीपीसी व रोड नेटवर्क को खुर्दपुर कर डाला। इस दौरान सड़क के साथ प्रतिबंधित 30 मीटर हरित क्षेत्र पर बने दो निर्माणाधीन मकानों को भी ध्वस्त कर डाला।
विज्ञापन

वहीं जिला नगर योजनाकार अधिकारी वेद प्रकाश सहरावत ने बताया बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी लोग मनमानी कर रहे हैं। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। न ही बिना प्रशासन की अनुमति के अवैध निर्माण होगा। कई लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जा चुका है। इस अवसर पर फील्ड इन्वेस्टिगेटर अशोक यादव, कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed