{"_id":"5d5ef2f38ebc3e6c7d0339bb","slug":"action-against-11-bulliders-noida-news-noi456624144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः प्रदूषण फैलाने पर 11 बिल्डरों पर 55 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः प्रदूषण फैलाने पर 11 बिल्डरों पर 55 लाख का जुर्माना
Fri, 23 Aug 2019 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी के मानकों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने पर नोएडा के 11 बिल्डरों पर 55 लाख का जुर्माना लगाया गया है। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने इन सभी बिल्डरों के खिलाफ न्यायालय में वाद भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का पालन कराने के लिए नोएडा के बिल्डर साइट का निरीक्षण किया गया था, जहां पर प्रदूषण फैलाना पाया गया था। जुर्माना लगाते हुए संबंधित बिल्डरों को नोटिस भी भेजा गया, लेकिन कोई सुधार नहीं किया और न ही जुर्माना भरा गया।
विज्ञापन
इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट पेश की गई थी। डीएम की तरफ से सभी बिल्डरों पर 5-5 लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की गई, साथ ही सक्षम न्यायालय में आरोपित बिल्डरों के खिलाफ वाद भी दायर किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि जिन बिल्डरों पर कार्रवाई की गई है, उनमें ग्रेट वैल्यू शरणम सेक्टर-107, शाही एक्सपोर्ट सेक्टर-16बी, ऑक्सीजन बिजनेस पार्क सेक्टर-144, एसटी कंस्ट्रक्शन सेक्टर-30, ल़ॉजिक इंफोमीडिया सेक्टर-142, ब्रिकराइज डवलपर्स सेक्टर-150, अजनारा टाइम्स एक्वायर सेक्टर-134, सी व्यू डवलपर्स सेक्टर-135, जयकान इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर-62, सुपरटेक सेक्टर-74 व गार्डेेनिया गेटवे सेक्टर-75 नोएडा शामिल हैं।