फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of threatening on demand of registration of flat

Noida News: फ्लैट की रजिस्ट्री की मांग पर धमकी देने का आरोप

Sun, 17 May 2026 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening on demand of registration of flat
शिकायत पर सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फ्लैट की रजिस्ट्री रोकने और खरीदार की मांग पर धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप एपेक्स बिल्डर समूह पर लगे हैं। शिकायत पर सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2011 में एपेक्स ग्रुप के मालिक सतनाम सिंह और उनके सहयोगियों सुखबीर सिंह व वीरेंद्र कौशिक ने उन्हें नोएडा सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना परियोजना में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी प्रीति श्रीवास्तव और परिवार के अन्य सदस्यों ने अलग-अलग फ्लैटों के लिए करोड़ों रुपये का भुगतान किया। वर्ष 2019 में फ्लैटों का कब्जा भी दे दिया गया, लेकिन आज तक रजिस्टर्ड सब-लीज डीड नहीं कराई गई। पीड़ित का आरोप है कि जब भी रजिस्ट्री कराने की बात की जाती थी तो बिल्डर बहाने बनाता था। कई बार अंतिम समय में उसने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आने से मना कर दिया। लंबे समय तक यही सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

बाद में बिल्डर ने कहा कि फ्लैटों की कीमत काफी बढ़ चुकी है। यदि रजिस्ट्री चाहिए तो मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से अतिरिक्त रकम दो या पुराने दाम पर फ्लैट वापस बेच दो। इसका विरोध करने पर धमकी दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed