फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of not giving treatment to EWS patients

Noida News: ईडब्ल्यूएस मरीजों को उपचार न देने का आरोप

Tue, 09 Sep 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of not giving treatment to EWS patients
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-24 स्थित निजी अस्पताल पर ईडब्ल्यूएस मरीजों को उपचार न देने का आरोप लगा है। इस संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट फ्री बेड निगरानी कमेटी के सदस्य अशोक अग्रवाल ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव (स्वास्थ्य) को पत्र लिखा है। इसमें अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अशोक अग्रवाल ने बताया, अस्पताल को शुरू हुए दो से तीन वर्ष का समय बीत चुका है। मगर, अस्पताल ईडब्ल्यूएस मरीजों को उपचार नहीं दे रहा है। अस्पताल का जायजा लेने के दौरान यह बात सामने आई है। अस्पताल में दस फीसदी बेड ईडब्ल्यूएस मरीजों के लिए आरक्षित है। जबकि ओपीडी में 25 फीसदी ईडब्ल्यूएस मरीजों को उपचार देने का प्रावधान है। लेकिन अस्पताल जब से संचालित हुआ है तब से ईडब्ल्यूएस मरीजों को उपचार नहीं दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed