Noida: चाकू से हमले का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी हरिनाम के पास से पिस्तौल और चोरी का स्कूटर बरामद
नोएडा में 23 और 24 तारीख की दरमियानी रात फेज़ एक पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले हरौला पुलिस चौकी इलाके में एक परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हरिनाम सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
नोएडा में 23 और 24 तारीख की दरमियानी रात फेज़ एक पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले हरौला पुलिस चौकी इलाके में एक परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हरिनाम सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरिनाम के पास से एक चाकू, एक देसी पिस्तौल और एक चोरी का स्कूटर बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#WATCH | Noida, UP | ADCP Noida Manisha Singh says, "On the intervening night of the 23rd and 24th, an incident occurred within the Harola police post area, under the jurisdiction of Phase 1 Police Station. In this incident, Suresh Sharma was sleeping on the terrace along with… pic.twitter.com/MmPAdQnOSZ
— ANI (@ANI) May 25, 2026
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि हरौला पुलिस चौकी इलाके में सुरेश शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने चाकू से उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में संजू देवी की चोटों के कारण मौत हो गई।