फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of GST fraud worth Rs 15 thousand crore on remand for 30 hours

Noida News: हिसार के ध्यानार्थ - 15 हजार करोड़ के जीएसटी जालसाजी का आरोपी 30 घंटे की रिमांड पर

Fri, 15 Mar 2024 04:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of GST fraud worth Rs 15 thousand crore on remand for 30 hours
15 हजार करोड़ के जीएसटी जालसाजी का आरोपी 30 घंटे की रिमांड पर
विज्ञापन

25 हजार के इनामी रहे कुनाल ने कोर्ट में किया था आत्मसमर्पण

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पंद्रह हजार करोड़ रुपये के जीएसटी फ्रॉड के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले हिसार निवासी कुनाल मेहता उर्फ गोल्डी को पुलिस 30 घंटे की पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को लेकर आई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस और जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी जांच टीम पूछताछ कर रही है। इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर कई दस्तावेज और ठिकाने के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है।


तीन हजार से अधिक फर्जी कंपनियां बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी मामले का खुलासा नोएडा पुलिस ने किया था। इसमें अब तक 29 आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, 25 हजार का इनामी कुनाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने अदालत से उसकी रिमांड मांगी थी।जानकारी के मुताबिक, कुनाल हिसार में सेकंड हैंड कारों की खरीद और बिक्री का कारोबार करता है। वह अपने गांव के पास के रहने वाले एक युवक के संपर्क में आया, जो जीएसटी फर्जीवाड़े के गिरोह में शामिल होकर सरकार को फर्जी फर्म खोलकर चपत लगा रहा था। कुनाल उसके इशारे पर रुपये व दस्तावेज को पहुंचाने का काम कैरियर के रूप में करता था। वह कई बार गिरोह के सदस्य के कहने पर नोएडा आया और दस्तावेज उसके बताए लोगों को सौंप कर चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed