{"_id":"68fcc91a1b06142fdf031c69","slug":"accused-of-grabbing-industrial-property-case-registered-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78797-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: औद्योगिक संपत्ति हड़पने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: औद्योगिक संपत्ति हड़पने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
औद्योगिक संपत्ति हड़पने का आरोप, केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा। फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी से करोड़ों की औद्योगिक संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। नोएडा निवासी कारोबारी अरुण आनंद की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर कासना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
अरुण आनंद ने बताया कि उनकी कंपनी पीकेडी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पैकेजिंग बॉक्स निर्माण का काम करती है। पीड़ित ने कंपनी बेचने की इच्छा व्यक्त की थी। जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर योगेश शर्मा, उसके सहयोगी अंकुर और पवन भाटी ने कथित रूप से साजिश रचकर पंकज अग्रवाल को ग्राहक के रूप में सामने लाया। पंकज अग्रवाल ने जनवरी 2023 में 20 लाख रुपये का बयाना देकर 3.24 करोड़ रुपये में कंपनी खरीदने का एग्रीमेंट टू सेल कराया था लेकिन तय समय में शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके बजाय आरोपी पीड़ित के कार्यालय में आने-जाने लगे और उसके अनुपस्थित रहने पर कंपनी के कागजात उठाने लगे। जब अरुण आनंद ने एग्रीमेंट रद्द करने की बात कही तो योगेश शर्मा व उसके साथियों ने धमकी दी कि वे कंपनी छीन लेंगे और परिवार को जान से मार देंगे। बाद में पता चला कि कंपनी के पूर्व निदेशक अरुण राय ने खुद को फर्म का प्रोपराइटर बताकर फर्जी मुहर और पैड तैयार कर कंपनी की संपत्ति को सोनिया गुप्ता और सरिता सिंघल के नाम ट्रांसफर कराने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो