फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of friendship, rape and blackmailing arrested by hiding religion

Noida News: धर्म छिपाकर दोस्ती, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of friendship, rape and blackmailing arrested by hiding religion
धर्म छिपाकर दोस्ती, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हड़प लिए थे 19.50 लाख रुपये
- छह आरोपियों पर दर्ज है केस, पांच की अभी भी पुलिस को तलाश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी में धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती, दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग के मुख्यारोपी जिम ट्रेनर हारुन उर्फ मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर पीड़िता के धर्म परिवर्तन का भी प्रयास किया था।
आरोपी पीड़िता से 19.50 लाख रुपये हड़प चुका है और उसकी बेटी से भी संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। नामजद किए गए पांच आरोपियों की पुलिस तलाश रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद शाहबेरी की एक महिला की जिम ट्रेनर से पहचान हुई थी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति की 2016 में मृत्यु हो गई थी। 2021 में उसकी मुलाकात हारून से हुई। हारून ने अपना नाम मोनू बताकर जान पहचान बढ़ा ली। 29 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक फ्लैट में आरोपी ने पीड़िता से संबंध बनाए। आरोपी पीड़िता को एक बार ऋषिकेश ले गया। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो तैयार कर ली थी। इसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी पीड़िता की बेटी को मैसेज भेजकर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इन सब में आरोपी के परिचित व दोस्तों ने भी मदद की। पीड़िता की शिकायत पर बिसरख कोतवाली में आरोपी हारून, मोनू खान, सोनू, अलियार खान व राजू खान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जिम में पूर्व में भी आ चुका ऐसा मामला
ये पहला मामला नहीं है जब शाहबेरी के जिम में इस तरह का मामला सामने आया है। पिछले साल भी इसी जिम के ट्रेनर ने शाहबेरी की एक युवती से धर्म छिपाकर दोस्ती कर दुष्कर्म किया था। उस दौरान भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लोग इस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों पर गैंगस्टर की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed