{"_id":"68c87d1233a4a551c7027946","slug":"accused-of-cow-slaughter-arrested-in-police-encounter-four-accomplices-fled-na-news-c-372-1-lu11006-144030-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चार साथी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चार साथी भागे
Tue, 16 Sep 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी व मौके पर पड़ा तमं
लखनऊ। दुबग्गा में सोमवार रात कार से तीन साथियों के साथ गोकशी करने जा रहे आरोपी को पुलिस ने समरथ नगर गांव के सामने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी। इसके पास से एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है। वहीं भागे चल रहे चार साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार रात को दुबग्गा, पारा पुलिस और क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी एक और गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए कार से काकराबाद की आरे से आ रहे हैं। इस पर पुलिस रात में किसान पथ पर बने हुए अंडरपास के सामने सर्विस लेन पर वाहन चेकिंग करने लगी। तभी उन्हें एक संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस के रोकने पर उसमें सवार आरोपी हरदोई के कासिमपुर झबनिया खेड़ा निवासी वासिम ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वासिम के गोली लग गई।
12 सितंबर को सराय प्रेम राज गांव में की थी गोकशी
डीसीपी ने बताया कि 12 सितंबर को दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव में कुछ लोगों ने गोकशी की थी। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की थी, मगर वे असफल रहे थे। दुबग्गा पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था। दुबग्गा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की थी। टीम की जांच में वासिम, इश्तियाक, मो. अहमद, सुफियान और रियासत अली के नाम सामने आए थे। डीसीपी ने बताया कि वासिम पर कई थानों में गोकशी की मुकदमे दर्ज हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।