{"_id":"68c477ebfee35922d604cb6c","slug":"accused-of-beating-a-young-man-and-breaking-his-hip-bone-case-filed-na-news-c-198-1-gbd1023-9800-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक से मारपीट कर कूल्हे की हड्डी तोड़ने का आरोप, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक से मारपीट कर कूल्हे की हड्डी तोड़ने का आरोप, मुकदमा
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के अर्थला निवासी कुनाल कुमार ने क्षेत्र के ही रहने वाले दंपती विशाल और उनकी पत्नी अन्नू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 10 सितंबर की रात चारों ने उनसे बुरी तरह मारपीट की और उनके कूल्हे की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में कुनाल कुमार ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी अंकित के साथ घर के नीचे बने शौचालय तक गए थे। इस दौरान वहां पहले से आनंद और पप्पू नाम के लोग खड़े थे। दोनों ने उन्हें देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब दोनों ने अपने साथी विशाल को बुला लिया। विशाल के साथ उसकी पत्नी अन्नू भी वहां पहुंच गईं। आरोप है कि चारों ने मिलकर उससे बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान उसके कूल्हे की हड्डी भी टूट गई। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।