Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of assaulting a businessman and demanding extortion of five lakh rupees.

Noida News: कारोबारी से मारपीट और पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting a businessman and demanding extortion of five lakh rupees.
कारोबारी से मारपीट और पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 स्थित एक निर्माण कंपनी के संचालक ने निर्माण कार्य के विवाद को लेकर कई लोगों पर मारपीट, रंगदारी के आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित हेमंत मल्होत्रा का कहना है कि वह स्टोन ब्रिक्स नामक फर्म के प्रोपराइटर हैं। उनकी फर्म संपत्ति निर्माण एवं विकास का कार्य करती है। उनके अनुसार गुरुग्राम निवासी ललित चौहान ने अपनी एक बिल्डिंग के निर्माण और विकास कार्य के लिए उनसे संपर्क किया था। दोनों पक्षों के बीच 9 अक्तूबर 2025 को निर्माण कार्य संबंधी अनुबंध हुआ था। अनुबंध के बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर ललित चौहान के भाई योगेश चौहान ने लगातार निर्माण स्थल पर हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। वह कामगारों और मिस्त्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। उन्हें काम छोड़ने की धमकी देता था। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ और कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

कई बार बातचीत के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। एक बैठक के दौरान योगेश चौहान ने कथित रूप से रिवॉल्वर निकालकर उन्हें धमकाया और बिना अतिरिक्त भुगतान मांगे काम पूरा करने का दबाव बनाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच दिसंबर 2025 में नया समझौता भी हुआ लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। मार्च 2026 में उनके सुपरवाइजर राजा प्रताप सिंह तोमर के आवास का ताला तोड़कर लैपटॉप, आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इस संबंध में गुरुग्राम पुलिस को शिकायत भेजी गई थी। हालांकि, इसके बाद भी निर्माण स्थल पर विवाद और कथित हस्तक्षेप जारी रहा। योगेश चौहान ने एक बार स्कूल भवन के पास उनकी हत्या का प्रयास किया और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही उनके खिलाफ निर्माण सामग्री और उपकरण चोरी करने की झूठी शिकायत दर्ज कराने का भी आरोप लगाया। 21 मई 2026 को योगेश चौहान अपने कुछ साथियों के साथ सेक्टर-142 क्षेत्र में पहुंचे और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई तथा रिवॉल्वर कनपटी पर लगाकर पांच लाख रुपये की मांग की गई। खाते में केवल पांच हजार रुपये होने की बात कहने पर कथित तौर पर जबरन पांच हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed