{"_id":"68f79618cd099a199b009559","slug":"accused-injured-in-police-encounter-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78557-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दोस्ती की गोली मारकर हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दोस्ती की गोली मारकर हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
- मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
- दोस्त को शराब के नशे में मारी थी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव में शराब पीते समय हुए विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मंगलवार तड़के हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे नगला नैनसुख गांव में सचिन और राजेश नामक दो दोस्त प्लॉट पर बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर हाथापाई होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर सचिन ने तमंचे से राजेश पर गोली चला दी। गोली लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सचिन वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस को सूचना मिली कि सचिन नगला नैनसुख गांव के पास छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। तभी सचिन ने पुलिस की पिस्तौल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। वहीं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सचिन शराब पीते समय अपने दोस्त राजेश से झगड़ गया था और गुस्से में गोली चला दी थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सचिन के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।