फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused fleeing to Bangkok after committing fraud of Rs 92 lakhs arrested from Kolkata airport

Noida News: 92 लाख की धोखाधड़ी कर बैंकाक भाग रहा आरोपी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Accused fleeing to Bangkok after committing fraud of Rs 92 lakhs arrested from Kolkata airport
- आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस था जारी, दिल्ली के कारोबारी से की थी धोखाधड़ी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बैंकाक भाग रहे 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक गोयल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने आरोपी को रोक कर नोएडा पुलिस को सूचना दी। नोएडा पुलिस की टीम कोलकाता पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और मंगलवार को नोएडा लाकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभिषेक गुप्ता मूलरूप से पुणे निवासी है। धोखाधड़ी के मामले में पुणे में जेल जा चुका है।

दिल्ली निवासी हेतल वर्मा की नोएडा के फेज टू में फर्नीचर की कंपनी है। हेतल वर्मा ने कोतवाली फेज टू में आरोपी अभिषेक गोयल के खिलाफ 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अभिषेक ने फंड व लोन दिलाने के नाम पर हेतल से ठगी की थी। पैसे मांगने पर आरोपी ने हेतल को जान से मारने की धमकी दी थी। केस दर्ज होने के बाद से अभिषेक फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

लंबे समय से फरार होने के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा की तरफ से अभिषेक गोयल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। शनिवार को आरोपी अभिषेक गोयल बैंकाक जाने के लिए कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। हवाई अड्डे पर उसकी तस्वीर का मिलान किया गया। इसके बाद कोलकाता हवाई अड्डे से नोएडा पुलिस को सूचना दी गई। उसी दिन कोतवाली फेज टू से पुलिस की टीम कोलकाता पहुंची और आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस की टीम आरोपी को नोएडा लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed