{"_id":"6aef1438a03cc1f602092554","slug":"accusation-of-swindling-2995-lakh-under-the-pretext-of-a-property-purchase-noida-news-c-23-1-lko1064-111480-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रॉपर्टी खरीद के नाम पर 29.95 लाख ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रॉपर्टी खरीद के नाम पर 29.95 लाख ठगने का आरोप
विज्ञापन
सेक्टर-153 के एनपीएक्स अर्बटेक प्रोजेक्ट का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-153 स्थित एनपीएक्स अर्बटेक प्रोजेक्ट में होटल लीज और निश्चित किराये का झांसा देकर एक महिला से 29.95 लाख रुपये ठगने का आरोप है। नोएडा सेक्टर-135 निवासी करुणा शर्मा की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स, एनपीएक्स अर्बटेक और हाई-लीड इन्फोटेक, हंसराज वर्मा, आदित्य सिंह, अरुण घई और शिखा समेत अन्य के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
करुणा ने बताया कि 2024 में एनारॉक के प्रतिनिधि हंसराज वर्मा और आदित्य विक्रम सिंह ने संपर्क कर खुद को प्रोजेक्ट का चैनल पार्टनर बताते हुए कहा कि प्रोजेक्ट का एक फ्लोर, जिसमें 78 यूनिट हैं, हिबिस्कस होटल्स को 15 साल की लीज पर दिया जा चुका है। इसमें नौ साल का लॉक-इन पीरियड है। उन्हें जून-जुलाई 2025 से नौ साल तक 60 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से 31 हजार रुपये मासिक किराये का आश्वासन मिला। इसके बाद महिला ने 520.93 वर्गफुट की यूनिट 59.90 लाख रुपये में बुक की। इसके लिए 29.95 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जून 2025 में एनपीएक्स कार्यालय पहुंचने पर महिला को बताया गया कि हिबिस्कस होटल्स के साथ कोई लीज नहीं हुई है। इसके बाद रकम वापस मांगने पर भी उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा।