फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accusation of issuing a death threat

Noida News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Wed, 01 Jul 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Accusation of issuing a death threat
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के पल्ला गांव में कुआं पूजन के दाैरान गाली-गलौज का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने और घर के बाहर खड़ी कार के शीशे को गोली मारकर तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने नामजद व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि 29 जून की रात विपिन के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसमें राजकुमार उर्फ टहनी भी आया हुआ था। खेमराज ने उस पर शराब पीकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने ही कार के शीशे को गोली मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed