{"_id":"6a5e118a5666ea9eef080295","slug":"accusation-of-attempted-burning-for-dowry-noida-news-c-23-1-lko1064-100680-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज के लिए जलाने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज के लिए जलाने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए वर्षों से प्रताड़ित करने और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति मुकेश शर्मा, सास सुंद्रा देवी, ससुर चंद्रपाल, दो देवर, ननद और ननदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ओमिक्रोन-1 ए ग्रेटर नोएडा निवासी नीतू शर्मा की शादी 2010 में सेक्टर-135 के नगली वाजिदपुर निवासी मुकेश शर्मा से हुई थी। दोनों को तीन बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए पति, सास-ससुर, दो देवर और ननद-ननदोई प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि पिटाई के बाद 2023 में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 जून की शाम पति पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा और परिजनों के उकसावे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। बेटी के पानी डालने से उनकी जान बची। इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और बच्चों को भी उनसे अलग कर दिया गया। ब्यूरो