फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   According to ASER report, students of Gautam Buddha Nagar are ahead in learning

UP: सीखने में प्रदेशभर के छात्रों में गौतमबुद्ध नगर के होनहार सबसे आगे, असर की रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 30 Jan 2025 11:07 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 Jan 2025 11:07 AM IST
सार

साल 2022 में जनपद के चारों ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में 6 से 14 साल के 23.3 प्रतिशत छात्र नामांकित थे। जबकि 2024 में 33.1 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूलों में नामांकित हुए हैं। एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) में यह तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
According to ASER report, students of Gautam Buddha Nagar are ahead in learning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

सीखने की क्षमता प्रदेश में सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर के होनहार छात्रों की है। प्रदेश में कक्षा तीन से पांच तक के 65.3 प्रतिशत छात्र सेकेंड लेवल टेस्ट को पढ़ने में सबसे आगे हैं। वहीं, कक्षा छह से आठवीं तक के 82.0 प्रतिशत छात्र की सीखने में प्रदेश में अव्वल हैं। यह तथ्य एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) में सामने आए हैं। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने से अभिभावकों ने छात्रों को दाखिला दिलाने में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन


साल 2022 में जनपद के चारों ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में 6 से 14 साल के 23.3 प्रतिशत छात्र नामांकित थे। जबकि 2024 में 33.1 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूलों में नामांकित हुए हैं। एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) में यह तथ्य सामने आए हैं। दो साल में करीब 10 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। वहीं 2022 में 1.9 प्रतिशत छात्र स्कूलों में नामांकित नहीं थे। 2024 में 1.6 प्रतिशत छात्र अब नामांकित नहीं हैं। मेरठ मंडल में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में ही नामांकन बढ़ा है। जबकि अन्य जनपदों में नामांकन में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत अभ्यास पर अधिक फोकस किया जा रहा है। इसके कारण ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बेसिक और माध्यमिक कॉलेज के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के साथ ही अन्य विषयों के शिक्षकों को हर महीने विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों को नवाचार करके पढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें स्कूलों से जोड़ने के लिए कई अन्य उपाय अपनाएं जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटाने और भाग करने में भी आगे
जनपद के कक्षा तीन से लेकर आठवीं तक के छात्र घटाने और भाग करने में भी आगे हैं। 65.6 प्रतिशत घटाना करने और 60.6 प्रतिशत छात्र भाग करने में दूसरे जिलों के छात्रों को पछाड़ रहे हैं। 2022 की तुलना में छात्रों का विकास तेजी से हुआ है।

मेरठ, बुलंदशहर और बागपत में घट गए छात्र
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद को छोड़कर मंडल के अन्य जनपदों में 2 साल में छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 2022 में बुलंदशहर में 58.8 प्रतिशत छात्र नामांकित थे। जबकि 2024 में 54.9 हो गए। बागपत में 2022 में 36.2 थे, 2024 में 34.7 प्रतिशत छात्र ही बचे हैं। सबसे खराब स्थिति मेरठ की ही है। मेरठ में 2022 में 44.7 प्रतिशत छात्र स्कूलों में नामांकित थे,जो 2024 में 32.8 हो गए हैं।

जनपद के छात्रों की सीखने की क्षमता प्रदेश में सबसे अधिक हैं। शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन के कारण जनपद को यह उपलब्धि मिली है। - राज सिंह यादव,डायट प्राचार्य

इंटर कॉलेज में भी लगातार सुधार हुआ है। पढ़ाई के प्रति जागरुकता आने के कारण उपस्थिति भी बढ़ी है। - डॉ धर्मवीर सिंह,डीआईओएस

छात्रों को कई विधियों से पढ़ाया जा रहा है। जिससे वह जल्दी सीख रहे हैं। इसके साथ ही एक एक छात्र पर अब फोकस किया जा रहा है। - राहुल पंवार,बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed