फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accident in bus

रोडवेज की बस पलटने से दो दर्जन यात्री घायल

Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident in bus
रोडवेज की बस पलटने से दो दर्जन यात्री घायल
विज्ञापन

नगीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर स्थित पिथोरपुरी गांव के पास बाइक चालक को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस सड़क किनारे बनी पुलिया पर जाकर अटक गई। गनीमत रही कि बस पुलिया के कारण नीचे खाई में नहीं गिरी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार चालक-परिचालक के अलावा करीब 20-25 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एचआर 74ए 7694 हरियाणा रोडवेज की बस नूंह से जयपुर जा रही थी। जैसे ही बस ने बड़कली चौक को पार किया तो पिथोरपुरी गांव के समीप अचानक एक बाइक चालक बस के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक खालिद ने बस को आगे बढ़ाया, लेकिन वह उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे बनी पुलिया में जाकर अटक गई।

हादसा होते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिन यात्रियों को ज्यादा चोट आई है उन्हें पड़ोस के अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया। लेकिन अधिकतर यात्री बिना इलाज कराए मामूली चोट होने की वजह से अपने घरों की तरफ रवाना हो गए। थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है अभी तक रोडवेज के चालक-परिचालक की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। घायलों का इलाज नजदीक के मांडीखेड़ा जिला नागरिक अस्पताल में हुआ है। दो को छोड़कर सभी की छुट्टी को मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed