फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accident at expresway, navy officer injured, one dead

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में नौसेना के सैनिक की मौत, दो अधिकारी घायल

Thu, 16 Jul 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident at expresway, navy officer injured, one dead
वाहन की टक्कर से पलटी कार, नौ सैनिक की मौत, दो अधिकारी घायल
विज्ञापन

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर फलैंदा गांव के पास मंगलवार रात जीरो प्वाइंट से 28 किलोमीटर दूर तेज रफ्तार वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे नौ सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी कार में सवार दो नौसेना अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, नौसेना के दो अधिकारी (नाविक अधिकारी), वन यूपी नेवल यूनिट कुलदीप सिंह और धनंजय सिंह प्रयागराज में तैनात हैं। दोनों प्रयागराज से मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे हेड ऑफिस दिल्ली के लिए चले थे। कार पेटी ऑफिसर सतीश चंद्र गंगवार चला रहे थे। बुधवार तड़के 3 बजे फलैंदा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई और काफी दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे में सतीश चंद्र गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य वाहन चालकों ने हादसे की सूचना यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस को दी। रबूपुरा थाना प्रभारी विनीत कुमार का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। नौ सैनिक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed