Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AC buses will run from Noida Airport to religious and historical places.

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से धार्मिक-एतिहासिक स्थलों तक चलेंगी एसी बस

Thu, 20 Nov 2025 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
AC buses will run from Noida Airport to religious and historical places.
-उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ एनआईए का समझौता, आगरा-मथुरा-वृंदावन-हाथरस-अलीगढ़, जाएंगी बसें, रूट निर्धारित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से धार्मिक महत्व के स्थलों सहित नोएडा, ग्रेनो और गाजियाबाद तक एसीब बसें चलाएगा। बृहस्पतिवार को यूपीएसआरटीसी और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन (एनआईए) के बीच इस बाबत करार हुआ। 15 दिसंबर से उड़ान शुरू होने के साथ-साथ इन रूटों पर बसें चलाने की योजना है। इसके लिए रूट तय कर दिए गए हैं।

हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश समेत पड़ोसी राज्यों में भी बस मार्गों के साथ क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत कर रहा है। यात्रियों को निर्बाध और विश्वसनीय यात्रा प्रदान करने के लिए एनआईए ने अब यूपीएसआरटीसी के साथ समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत हवाई अड्डे से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन और हाथरस जैसे प्रमुख सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। यह बस सेवाएं हवाई अड्डे पर इन जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आसान और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

बसों का रूट निर्धारित
1. एयरपोर्ट-मथुरा-वृंदावन-एयरपोर्ट : यात्रियों को मथुरा और वृंदावन जैसे धार्मिक शहरों से जोड़ा जाएगा।
2. एयरपोर्ट-आगरा-एयरपोर्ट : ऐतिहासिक शहर आगरा तक सीधी पहुंच प्रदान की जाएगी।
3. एयरपोर्ट-हाथरस-एयरपोर्ट : हवाई अड्डे को हाथरस जिले तक सीधी पहुंच।
4. एयरपोर्ट-अलीगढ़-एयरपोर्ट: हवाई अड्डे को शैक्षणिक संस्थानों और विनिर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ से जोड़ना।

आगे चलकर कई जिलों तक जुड़ेगा बस नेटवर्क
यह बसों का नेटवर्क बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हापुड़, मुरादाबाद और शिकोहाबाद जैसे गंतव्यों तक भी विस्तारित किया जाएगा। इस कदम से पूरे उत्तर प्रदेश में यात्रियों के लिए अंतिम-मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार राज्यों के 25 शहरों से सीधी बस
यूपीएसआरटीसी के साथ एमओयू होने के बाद एयरपोर्ट अब चार राज्यों के 25 से अधिक शहरों से जुड़ गया है। इससे एक मजबूत मल्टीमॉडल परिवहन नेटवर्क बना है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्राओं को सहयोग प्रदान करेगा। इससे पूर्व हरियाणा रोडवेज, उत्तराखंड परिवहन निगम और दिल्ली परिवहन निगम सहित राज्य परिवहन एजेंसियों के साथ एनआईए ने करार किए हैं। इनसे दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार जैसे प्रमुख शहर जुड़े हैं।

---
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए यूपीएसआरटीसी के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है। यात्री प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरों और कस्बों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार, दयाशंकर सिंह परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग को धन्यवाद देते हैं। - क्रिस्टोफ श्नेलमैन, सीईओ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed