फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AC burst in an office located in Noida Sector 63 massive fire broke out in the building

एक और एसी ब्लास्ट: नोएडा सेक्टर 63 स्थित ऑफिस में फटा AC, बिल्डिंग में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी

Fri, 31 May 2024 06:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 May 2024 06:04 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक ऑफिस में शुक्रवार को एसी में ब्लास्ट हो गया। एसी के फटने से बिल्डिंग में आग लग गई।

विज्ञापन
AC burst in an office located in Noida Sector 63 massive fire broke out in the building
नोएडा सेक्टर 63 स्थित ऑफिस के एसी में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक ऑफिस में शुक्रवार को एसी में ब्लास्ट हो गया। एसी के फटने से बिल्डिंग में आग लग गई। आगजनी के कारण मौके पर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। 

विज्ञापन


इसी तरह की घटना गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में घटी थी, यहां भी एसी फट गया था। नोएडा फायर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस गर्मी में 10 से 12 एसी फटने की सूचनाएं मिली हैं। घर से लेकर दफ्तरों तक में हादसे हुए हैं।
विज्ञापन

 

बता दें कि नोएडा सहित देशभर में एसी से आग लगने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। गर्मी से राहत के लिए घरों व दफ्तरों में एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है। मगर यही एसी घर या दफ्तर में आग लगने का कारण भी बन रहे हैं। 

25 मई को चाइल्ड पीजीआई आवासीय परिसर में एसी हुआ था ब्लास्ट
25 मई को नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के आवासीय परिसर के आठवीं मंजिल पर फ्लैट में लगा ऐसी तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद फ्लैट में आग लग गई। एसी में ब्लास्ट होने का कारण शॉट सर्किट बताया गया। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। समय रहते गार्डों ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

गर्मी और तार कमजोर होने की वजह से फाल्ट हो रहे
अधीक्षक अभियंता प्रथम संजीव कुमार वैश्य ने बताया कि कमजोर तार पर अधिक लोड होने से एसी के अंदर फाल्ट होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा गर्मी ज्यादा होने व कंप्रेशर छांव में नहीं होने की वजह से गर्म हो रहे हैं। यही कारण है इन दिनों ऐसी में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

ऐसे बरतें सावधानी
-घर या दफ्तर की वायरिंग कराते समय हमेशा ब्रांडेड वायर डलवाएं।
-एसी बगैर स्टैबलाइजर के नहीं चलाएं।
-एसी का कम्प्रेशर किसी छांव वाली जगह पर लगवाएं।
-गर्मी की शुरुआत में ही एसी की सर्विस जरूर कराएं।
-अगर एसी से किसी तरह की आवाज आए या स्पार्क करे तो तुरंत जांच कराएं।
-एसी को लगातार न चलाएं
-कोशिश करें कि 5-6 घंटे एसी चलाने के बाद उसे कुछ देर बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed